Home » Chatra Firing Case : लेवी नहीं मिलने पर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, जानें क्या है मामला

Chatra Firing Case : लेवी नहीं मिलने पर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, जानें क्या है मामला

Jharkhand Hindi News : अपराधियों ने अपने को प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के सदस्य बताया। दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली

by Rakesh Pandey
jugsalai firing incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र इलाके में गत मंगलवार की देर रात लेवी और रंगदारी नहीं मिलने के कारण अपराधियों ने दो निर्माणाधीन साइटों पर मजदूरों से मारपीट की। यहीं नहीं उन लोगों ने भागते समय दोनों साइटों को मिलाकर तीन राउंड फायरिंग भी कीं, जिससे मजदूरों में भय व्याप्त है।

दलबल के साथ पहुंचे एसपी

इस घटना की सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल तुरंत दलबल के साथ मौके पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मजदूरों से पूछताछ की। एसपी ने मजदूरों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कितनी थी अपराधियों की संख्या

सूत्रों के अनुसार पांच की संख्या में अपराधी आए थे। वे सभी अपना चेहरा ढके हुए थे और हथियारों से लैस थे। वे लोग अपने को प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के सदस्य बता रहे थे। यहां बता दें कि उन लोगों ने पहले खधैया के कबरा पुल के पास हमला बोला। आरोप है कि उन लोगों ने यहां दहशत फैलाने के लिए पहले एक राउंड गोली चलाई। इसके बाद मजदूरों के साथ मारपीट भी की। भागने के पहले आरोपियों ने घटनास्थल पर रखी एक मशीन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा करने के बाद वे लोग सीधे गरवईया टोला पहंचे। यहां पर जल मीनार का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने इस साइट पर भी दो राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए।

भागते समय मजदूरों को दी धमकी

पुलिस ने बताया कि मजदूरों से घटना के बार में पूछताछ करने के बाद पता चला है कि उन (अपराधी) लोगों ने भागते समय मजदूरों को अपने ठेकेदार से रंगदारी और लेवी पहुंचा देने की धमकी व अगर रंगदारी नहीं मिलती है तो काम बंद करने की भी चेतावनी दी। मजदूरों ने बताया कि अपराधी तीन मोबाइल नंबर दे गए हैं, ताकि लेवी और रंगदारी देने से पहले उनसे बात की जाए।

Read AlsoChaibasa Elephant Attack : दंतैल हाथी ने गांवों में मचाया उत्पात, 12 मकानों को किया क्षतिग्रस्त

Related Articles

Leave a Comment