Home » Chaibasa Hindi News : शॉप से चोरी मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को पकड़ा, 50 हजार की कीमत के 6 मोबाइल बरामद

Chaibasa Hindi News : शॉप से चोरी मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को पकड़ा, 50 हजार की कीमत के 6 मोबाइल बरामद

Jharkhand News : शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे। गुप्त सूचना के जरिए संदिग्ध लोगों का पता लगाया तो नाबालिग लड़कों के बारे में पता चला

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मोबाइल शॉप से चोरी के मामले में नाबालिग चोरों की संलिप्तता थी। पुलिस की जांच में यह पर्दाफाश हुआ है। चोरी के मामले में तीन नाबालिग चोरों को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिल गई है। साथ ही चोरी गए 50 हजार रुपये कीमत के छह मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के बड़ाजमदा ओपी में 11 अप्रैल की देर रात को के बाजार के जितेंद्र प्रसाद ने जमदा ओपी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात में उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 6 मोबाइल चुरा लिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 1 5/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए चोरों की खोज में शुरू कर दी। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे। पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। इस मामले में गुप्त सूचना के जरिए संदिग्ध लोगों का पता लगाया तो पता चला कि कुछ नाबालिग लड़के इस घटना का अंजाम दे रहे हैं।

बकना गांव से पकड़े गए चोर

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जामदा के बोकना गांव से तीन नाबालिग चोरों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों नाबालिग आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार की कीमत के 6 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। जिसमें लावा, सैमसंग, आईटेल, पोको आदि कंपनी के मोबाईल हैं।

न्यायालय में पेश करने के बाद भेजे गए बाल सुधार गृह

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन नाबालिग चोरों के साथ और कौन लोग शामिल थे।

Read Also- RANCHI NEWS: संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई

Related Articles

Leave a Comment