Home » Chaibasa News :पश्चिमी सिंहभूम में मां – बेटी की तालाब में डूबने से मौत , पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Chaibasa News :पश्चिमी सिंहभूम में मां – बेटी की तालाब में डूबने से मौत , पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mother Daughter Drown : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

by Rajeshwar Pandey
Elderly woman drowns in canal in Ghatshila, family refuses postmortem
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के पंडासाली ओपी क्षेत्र के भोया सोसोबासा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां और उसकी दो वर्षीय बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सरिता बोदरा और उसकी बेटी अस्मिता बोदरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को मां और बेटी स्नान करने के लिए गांव के तालाब में गए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब में स्नान करने गए, तो उन्होंने महिला का शव पानी में तैरता देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में जाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति सेलाइ बोदरा विजयवाड़ा में मजदूरी करने गया है और वह अकेली रहती थी। कुछ दिनों से मृतका की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Read Also: Chaibasa News : CRPF के महानिदेशक ने कहा- उग्रवादियों के खिलाफ तेज करें अभियान, लोगों को करें जागरूक

Related Articles