56
Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां महूदी गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश लोहार की मोटरसाइकिल से गिर कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर वह बाइक से महूदी गांव से अपने दोस्तों से मिलने के लिए पामपड़ा गांव जा रहा था।

दोस्तों से मिलने जा रहा था मृतक
उसी दौरान रास्ते में कुर्सी गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद युवक को घायलावस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन पहुंचे अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद से पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

