Home » Chaibasa News : पुलिस के जवान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत, मेंस एसोसिएशन ने पत्नी को दी ₹10000 की मदद

Chaibasa News : पुलिस के जवान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत, मेंस एसोसिएशन ने पत्नी को दी ₹10000 की मदद

Chaibasa News : विलयम लकड़ा की सेवाओं को याद करते हुए पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

by Rajeshwar Pandey
Police jawan died during treatment at Sadar Hospital in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में पुलिस के जवान की मौत हो गई है। जवान 51 वर्षीय विलयम लकड़ा पुलिस लाइन में रह रहे थे और कुछ दिनों से बीमार थे । सोमवार को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद जवानों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विलयम लकड़ा गुमला के धनगांव महुआ टोली के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम करने के बाद पैतृक गांव गुमला भेज दिया गया है।पुलिस विभाग ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस जवानों ने भी अपने साथी की मौत पर शोक जताया है,उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विलयम लकड़ा की मौत से पुलिस विभाग में शोक है। उनकी सेवाओं को याद करते हुए पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पुलिस विभाग ने उनके परिवार को हर संभव मदद प्रदान देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, सार्जेट मेजर मंशू गोप, पुलिस केंद्र चाईबासा के सभी पदाधिकारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव ताराचंद महतो, उनके पदाधिकारी एवं जिले के पुलिस कर्मी शामिल थे।

पुलिस केंद्र में दी गई सलामी

इसके पहले पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस केंद्र चाईबासा लाया गया। यहां पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने अंतिम सलामी दी। घटना की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार व परिजन चाईबासा पहुंचे थे। इस मौके पर मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा की ओर से अंतिम संस्कार के लिए मृतक की पत्नी को10,000 हजार रुपए दिए गए।

Read Also: Chaibasa News : इंजीनियर कॉलेज के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत, मृतक धनबाद का रहने वाला

Related Articles