Home » Chaibasa Rape Murder Case : युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में युवक गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

Chaibasa Rape Murder Case : युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में युवक गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Rape Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में 25 वर्षीय कुंती पिंगुवा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसका शव 29 दिसंबर 2025 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदारा जंगल के समीप एक खेत में पुआल से ढंका हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगीदारु गांव स्थित तोडांग टोला से आज गिरफ्तार किया है, जिसका नाम प्रधान पुरती उर्फ पल्टु है। वह तोडांग टोला का ही रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार पल्टू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रधान पुरती उर्फ पल्टु ने बताया कि उसने कुंती पिंगुवा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और लाल रंग का स्कूटी भी बरामद कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा निवासी 25 वर्षीय कुंती पिंगुवा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा लगिया गांव निवासी जयकिशन होनहागा के खेत में फेंक दिया था। घटना के बाद 30 दिसंबर को होनहागा ने ही पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।


युवती की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। छापामारी टीम में चाईबासा सदर एसडीपीओ बहामन टुटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, मिथुन कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, नागेंद्र सहित पुलिस के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Read Also- Dhanbad News: धनसार में गड्ढे से मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles