
चाईबासा : टाटा स्टील की प्रसिद्ध काटामाटी लौह खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता दर्ज की है। फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (FIMI) द्वारा खदान को वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित ‘बाला गुलशन टंडन एक्सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार सुरक्षित खनन, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक विकास और सतत परिचालन के क्षेत्र में काटामाटी खदान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव केशव चंद्र ने टाटा स्टील के प्रतिनिधिमंडल को यह ट्रॉफी सौंपी। पुरस्कार स्वीकार करने वाले दल में चीफ माइन प्लानिंग (ओएमक्यू) अवनीश कुमार, हेड ऑपरेशन (काटामाटी) अजय कुमार गोयल, एरिया मैनेजर (सेफ्टी) गोपी चंद और सीनियर मैनेजर (ऑपरेशन) मनदीप सिंह गिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पर्यावरण संतुलन, कर्मचारी सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान में स्थापित किए नए मानक
काटामाटी खदान ने औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन, कर्मचारी सुरक्षा और स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। FIMI की ओर से मिला यह सम्मान टाटा स्टील की जिम्मेदारी पूर्ण और तकनीक-आधारित आधुनिक खनन नीतियों पर मुहर लगाता है।

