Home » Jamshedpur Accident : मंत्री दीपिका की बेटी की मौत पर शोक में डूबा परिवार, विधायक संजीव सरदार, सरयू राय और मेयर सुधा गुप्ता ने जताई संवेदना

Jamshedpur Accident : मंत्री दीपिका की बेटी की मौत पर शोक में डूबा परिवार, विधायक संजीव सरदार, सरयू राय और मेयर सुधा गुप्ता ने जताई संवेदना

तृषा सिंह के मौत की सूचना मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur accident minister daughter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। हादसे की खबर से सियासी हलके में शोक की लहर है।

तृषा सिंह के मौत की सूचना मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। संजीव सरदार ने कहा कि एक मां से बेटी को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। तृषा का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाली घटना है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह दीपिका पाण्डेय सिंह और उनके पूरे परिवार के दुःख में सहभागी हैं। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

वहीं, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और दीपिका पाण्डेय सिंह तथा अन्य परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने तृषा के असमय निधन को अत्यंत पीड़ादायक घटना बताते हुए परिवार को धैर्य, हिम्मत और आत्मबल बनाए रखने की शक्ति मिलने की कामना की।

मानगो की मेयर सुधा गुप्ता भी घटना की सूचना मिलने के बाद पहले सोनारी थाना और उसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने दीपिका पाण्डेय सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा परिवार उनकी संवेदनाओं के साथ है। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। तृषा सिंह के आकस्मिक निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Read also Jamshedpur News : दागदार को सौंपी गई श्यामसुंदरपुर थाने की कमान, आदिवासी छात्रसंघ ने उठाई हटाने की मांग

Related Articles

Leave a Comment