चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें मृतकों में राजनगर थाना अंतर्गत बालीडी गांव निवासी 23 वर्षीय ट्रैक्टर चालक समीर बारला और इस गांव के 15 वर्षीय परमेश्वर तियु शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तालाब से निकाले शव
घटना की सूचना मिलती है आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवो को तालाब से बाहर निकल गया। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाई। घटना की सूचना पाते ही दोनों मृतको के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए।
Read Also- Ranchi News: रांची के रिंग रोड में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

