चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित कमरबेड़ा गांव में गौ हत्या का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हिंदू जागरण मंच की मनोहरपुर प्रखंड इकाई ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
दो-तीन दिन से लापता थी गाय, मिला सिर्फ सिर
पीड़ित रमेश महतो के पुत्र सुदेश महतो ने बताया कि उनकी गाय पिछले दो-तीन दिन से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद गुरुवार को गाय का केवल कटा हुआ सिर बरामद हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौ हत्यारों ने गाय के बाकी हिस्से ले जाकर खा लिए हैं।
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही कमरबेड़ा और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटना का विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन पर अनसुनी का आरोप
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले को लेकर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई उचित सुनवाई नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
हिंदू जागरण मंच मनोहरपुर प्रखंड इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा नहीं दी गई तो संगठन समस्त ग्रामीणों के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन करेगा। संगठन ने कहा कि गौ हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चार हिरासत में, पांच पर मामला दर्ज
घटना के बाद पीड़ित परिवार के लिखित शिकायत पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले के देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,जबकि एक फरार है। फिलहाल मनोहरपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
Read Also- Jamshedpur Fire : गोलमुरी में बिकने के लिए खड़ी कार में लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाया

