Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में साईं मोटर्स परिसर में बिकने के लिए खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग कार की आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग नहीं बुझ रही थी। किसी ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
इसके बाद अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसके बारे में अब तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

