Home » RANCHI NEWS: तमाड़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूब गई तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत

RANCHI NEWS: तमाड़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूब गई तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत

सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे अपने घर

by Vivek Sharma
तमाड़ में हादसा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI NEWS : तमाड़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूब गई तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालाडी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक कार के अंदर ही फंस गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत तमाड़ थाना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और तमाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment