Home » चाईबासा में तिहरा हत्याकांड : पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या

चाईबासा में तिहरा हत्याकांड : पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा/Chaibasa Triple Murder Case: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से सटे लादुराबासा गांव में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी है। मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के इस गांव में एक महिला और उसकी दो बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। इस हत्याकांड को सोमवार की रात लगभग 10 बजे अंजाम दिया गया है।

मृतकों में 20 वर्षीय महिला जानो बुड़ीउलि, उसकी पांच साल की बेटी रेणुका पाड़ेया और एक साल की बेटी सुमी पाड़ेया शामिल है। यह तीनों हत्या मृतका के पति गुरुचरण पाड़ेया ने नशे की हालत में की हैं। मुफ़्फ़सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह तीनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपित पति को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि गुरुचरण ने धारदार हथियार से तीनों की गला काटकर हत्या की है। तीनों के शरीर पर हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पत्नी आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा किया करती थी।

सोमवार की शाम को भी जब वो घर आया तो पत्नी झगड़ने लगी। इस वजह से ग़ुस्सा आ गया और पत्नी के साथ दोनों बेटियों को भी टांगी से काट डाला। पुलिस ने टांगी भी बरामद कर ली है।

 

Read also:- ओडिशा में बड़ा हादसा, पुल के नीचे गिरी बस, 5 से अधिक की मौत

Related Articles