चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना के बड़ा पासेया गांव में एक महिला की पीट-पीटकर एवं कुचलकर हत्या कर दी गई। अज्ञात व्यक्ति ने 50 वर्षीय तुरी गागराई के सिर और पेट पर डंडे से प्रहार किया फिर पत्थर से कुचल कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
घटना उस समय हुई जब गांव में बाहा पर्व मनाया जा रहा था। सभी लोग अपने अपने घरों में थे। तुरी गागराई के घर से थोड़ी दूर अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर अपराधी भाग निकले। लेकिन घटना स्थल पर उसका शर्ट, पैंट और चप्पल छूट गई है।
मृतका के साथ उसके छोटे भाई की 7 वर्षीया पुत्री थी, जिसने घर पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Read Also: महिला के सिर व पेट पर लाठी से प्रहार किया; फिर पत्थर से कुचलकर हत्या

