Home » चक्रधरपुर के कृष्णावेनी विला में दिनदहाड़े चोरी, दो क्वार्टरों से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

चक्रधरपुर के कृष्णावेनी विला में दिनदहाड़े चोरी, दो क्वार्टरों से लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

शिक्षिका नूर बागे के क्वार्टर से चोरों ने तीन अलमारियों को खोलकर करीब 20 हजार रुपये नकद और 3-4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराए।

by Reeta Rai Sagar
Burglary scene at Krishna Veni Villa, Chakradharpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के समीप कृष्णावेनी विला फ्लैट में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। फ्लैट के सेकेंड फ्लोर स्थित दो क्वार्टरों में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के नकदी और गहनों की चोरी कर ली। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, कृष्णावेनी विला एक पांच मंजिला आवासीय इमारत है, जिसमें लगभग 18 परिवार रहते हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच सेकेंड फ्लोर के दो क्वार्टरों शिक्षिका नूर बागे और बीपीओ राजू कच्छप तथा वृद्ध महिला एडजस्ट डी रोसारियो के घर में चोरी की घटना घटी।

दोनों परिवार उस वक्त अपने-अपने कार्यस्थलों और रिश्तेदारों के पास गए हुए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए सूने क्वार्टरों के ताले तोड़े और भीतर रखी अलमारियों से नकदी एवं जेवरात साफ कर दिए। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है।

CCTV रहा बंद, चौकीदार की लापरवाही उजागर

चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मौके का अच्छी तरह से मुआयना किया था। उन्हें यह भी जानकारी थी कि दिन में फ्लैट का चौकीदार ड्यूटी पर नहीं रहता और फ्लैट का CCTV कैमरा भी काम नहीं कर रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि चौकीदार ने खुद ही बिजली बोर्ड से CCTV कैमरे की पलक खोल दी थी ताकि वह उसमें अपना मोबाइल चार्ज कर सके। इसी कारण वारदात के समय कैमरे बंद रहे और कोई फुटेज नहीं मिल सका।

आलमारी से नकदी और गहने चोरी

शिक्षिका नूर बागे के क्वार्टर से चोरों ने तीन अलमारियों को खोलकर करीब 20 हजार रुपये नकद और 3-4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराए। वहीं, एडजस्ट डी रोसारियो के क्वार्टर से भी अलमारियों को खोलकर नकदी और कीमती जेवरात चुरा लिए गए। दोनों ही क्वार्टरों में समान तरीके से ताले तोड़कर भीतर घुसा गया।

घटना से दहशत में फ्लैटवासी

इस वारदात के बाद फ्लैट के अन्य निवासी डरे हुए हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दिनदहाड़े फ्लैट के भीतर घुसकर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान लिए। अब CCTV और फ्लैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: Chaibasa News: गिडीमुंडी जंगल में अज्ञात व्यक्ति की हत्या, गला रेतकर मारने की आशंका

Related Articles