Home » Jharkhand Ranchi crime news : रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Ranchi crime news : रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पंचायत मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना उस समय घटी जब बाइक सवार दो बदमाशों ने हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अरविंद टेक्सटाइल के पास गोली मारकर फरार हो गए।

घायल पंचायत मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोली लगने के बाद, नन्हे कच्छप को तुरंत रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जमीन विवाद से जुड़ा मामला, बदमाशों की पहचान हो चुकी है

ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस हमले के पीछे जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद का हाथ है। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने भी पुष्टि की कि मुखिया का अपने गांव में ही जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, और इसी विवाद के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है और उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस हमले ने पंचायत स्तर पर बढ़ती हिंसा और जमीन विवादों के जटिल मुद्दों को उजागर किया है। पुलिस की कार्रवाई तेज़ी से जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles