Home » West Singhbhum News: चक्रधरपुर नगर परिषद के नए बोर्ड की शिष्टाचार बैठक कल

West Singhbhum News: चक्रधरपुर नगर परिषद के नए बोर्ड की शिष्टाचार बैठक कल

कार्यपालक पदाधिकारी चक्रधरपुर नगर परिषद ने सदस्यों को बैठक में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया

by Rajeshwar Pandey
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर नगर परिषद के नवगठित बोर्ड की पहली शिष्टाचार बैठक सोमवार को अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में होगी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद के नवगठित बोर्ड की शिष्टाचार बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 1:30 बजे नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में होगी।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा पत्र जारी कर सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर नगर परिषद का चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुआ था। जबकि 27 फरवरी को मतगणना की गई थी।

इसके बाद 14 मार्च को नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय साव, पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।साथ ही उपाध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न कराया गया। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब सोमवार को नवगठित बोर्ड की पहली शिष्टाचार बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में नगर परिषद के कार्यों, भावी योजनाओं तथा नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Comment