Home » Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, कार चालक की गिरफ्तारी तक धरने पर बैठे परिजन

Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, कार चालक की गिरफ्तारी तक धरने पर बैठे परिजन

आक्रोशित परिजनों ने मासूम के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया

by Mujtaba Haider Rizvi
बर्मामाइंस में मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, कार चालक की गिरफ्तारी तक धरने पर बैठे परिजन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित खालसा स्कूल के पास कार की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम आरुष की मौत के बाद रविवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमॉर्टम के बाद जब बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया तो वे सीधे खालसा स्कूल के बाहर पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित परिजनों ने मासूम के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक दुर्घटना के जिम्मेदार कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। घटना को लेकर इलाके में भी भारी आक्रोश देखा गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ अपने भाइयों को स्कूल से छुट्टी के बाद लेने खालसा स्कूल आया था। इसी दौरान स्कूल के पास सड़क किनारे खेलते समय एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर खालसा स्कूल पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मृतक बच्चे के परिजनों ने मांग की है कि पुलिस और स्कूल प्रबंधन उनसे बातचीत करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Related Articles