Home » चक्रधरपुर में लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके योगदान

चक्रधरपुर में लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके योगदान

अशोक षाड़ंगी ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपने व्यवहार से लोगों को जोड़ने का काम किया।

by Rajeshwar Pandey
Laxman Gilua Death Anniversary Chakradharpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनके आवास परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी धर्मपत्नी सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सरल स्वभाव के थे लक्ष्मण गिलुवा

इस दौरान वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील जीवन को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में संगठन को मजबूती दी और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद तथा चक्रधरपुर से दो बार विधायक रहकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके जाने से राजनीति को अपूरणीय क्षति

कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपने व्यवहार से लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने उनके असमय निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि उनके जाने के बाद चक्रधरपुर में पार्टी संगठन कमजोर हुआ है और उनके जैसा नेतृत्व आज दुर्लभ है।भाजपा नेता विजय सिंह गागराई ने उनसे जुड़ा एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि छात्र जीवन में एक बार उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी, तब गिलुवा ने स्वयं उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर चक्रधरपुर तक पहुंचाया। यह उनके सहृदय और सरल व्यक्तित्व का प्रतीक है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनके निधन से क्षेत्र ने एक जननायक खो दिया।

2 मिनट का रखा गया मौन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अशोक षाड़ंगी, शशि भूषण सामड, विजय सिंह गागराई, दीपक पासवान, अनूप दूबे, दीपक सिंह, दमयंती नाग, रानी बांदिया, रोहित प्रधान, गणेश तांती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also: Ranchi News: रांची में सनसनीखेज खुलासा: शादी की बात पर नाराज मुंहबोली बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की मां की हत्या

Related Articles

Leave a Comment