Home » Ranchi News: रांची में सनसनीखेज खुलासा: शादी की बात पर नाराज मुंहबोली बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की मां की हत्या

Ranchi News: रांची में सनसनीखेज खुलासा: शादी की बात पर नाराज मुंहबोली बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की मां की हत्या

by Mujtaba Haider Rizvi
Ranchi Murder Case Daughter Kills Mother
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में 24 अप्रैल को हुई नाहिदा परवीन हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि महिला की मुंहबोली बेटी ही थी, जिसने अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, नाहिदा परवीन अपनी मुंहबोली बेटी की शादी की तैयारी कर रही थी और खर्च को सीमित रखने की बात कह रही थी। इसी बात से नाराज होकर बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर के डीप फ्रीजर में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो।

इस मामले में पुलिस ने अरबाज खान, समीर खान और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से आए परिजनों की मौजूदगी में शव को दफनाया जा रहा था। इसी दौरान शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस ने मुंहबोली बेटी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआत में बेटी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि बाथरूम में फिसलने से मौत हुई है। लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाली रात घर में कई लोग आए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें सच्चाई सामने आ गई।

जांच में यह भी पता चला कि बेटी अक्सर अपनी मां के बैंक खाते से पैसे खर्च करती थी और अपने बॉयफ्रेंड को भी देती थी। जब नाहिदा ने इस पर रोक लगाने और शादी की बात की, तो बेटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।

Read Also: Jamshedpur News: सीतारामडेरा से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment