Home » Ranchi News : कल से मेंटेनेंस के लिए 4 मई तक डाउन रहेगा झारभूमि का सर्वर, बाधित रहेगा म्युटेशन व रजिस्ट्री का काम

Ranchi News : कल से मेंटेनेंस के लिए 4 मई तक डाउन रहेगा झारभूमि का सर्वर, बाधित रहेगा म्युटेशन व रजिस्ट्री का काम

Ranchi News : राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उपनिदेशक ने सभी अपर समाहर्ता व अवर निबंधकों को भेजा पत्र

by Mujtaba Haider Rizvi
RANCHI: झारखंड में 2000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे भव्य कार्यक्रम में वितरण।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड के राजस्व, भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग का झारभूमि पोर्टल का सर्वर गुरुवार 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 4 मई को आठ बजे तक सुबह तक डाउन रहेगा। इस दौरान सरवर के मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते राजस्व विभाग का सारा काम बाधित होगा।

झारभूमि बंद रहने से नहीं हो पाएगा खतियान के मिलान का काम

रजिस्ट्री विभाग में निबंधन का काम भी बाधित होगा। जिन लोगों ने अपनी रजिस्ट्री के लिए पहले से झारभूमि से खतियान और अन्य कागजों का मिलान करवा लिया है, दस्तावेज ऑनलाइन प्रिंट करवा लिए हैं, वह लोग रजिस्ट्री करा सकते हैं। लेकिन जिन लोगों ने कागजात आदि नहीं निकाले हैं, उनकी रजिस्ट्री फंस गई है। उनकी रजिस्ट्री अब 4 मई के बाद ही हो पाएगी।इसके अलावा रजिस्ट्री विभाग में जमीन-जायदाद बिक्री की नई रजिस्ट्री 4 मई तक नहीं हो पाएगी। यही नहीं म्यूटेशन का काम भी अब 4 मई तक नहीं हो पाएगा।

लगान जमा करने का काम रहेगा बाधित, जमीन के नक्शे भी नहीं देख सकेंगे किसान

इसके अलावा, झारलगान पोर्टल बंद होने से किसान लगान नहीं जमा कर सकेंगे। ना ही वह लगान से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। झारवसुधा बंद होने से किसान अपने खाता प्लाट के नंबर का विवरण नहीं देख पाएंगे। साथ ही जमीन का ब्योरा, जमीन का नक्शा आदि देखने का काम भी बाधित रहेगा।

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने इस संबंध में सभी जिलों के अपर समाहर्ता और जिला अवर निबंधक को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दे दी है।

झारभूमि से संबंधित यह सेवाएं रहेंगी बाधित

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उपनिदेशक ने जो पत्र भेजा है, उसके अनुसार विभाग के पोर्टल झारभूमि से संबंधित सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। इनमें झारलगान, झारम्यूटेशन, झारवसुधा आदि शामिल हैं। अब यह सेवाएं 4 मई को सुबह 8:00 बजे के बाद ही चालू होंगी।

Read Also: Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रांची आएंगे; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Comment