Home » Seraikela News: सरायकेला में कुएं से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Seraikela News: सरायकेला में कुएं से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

अधिकतर लोगों का कहना है कि महिला कुएं में ऐसी खतरनाक सीढ़ियों के सहारे उतर जाए ऐसी संभावना बेहद कम है। क्योंकि, कुएं की कम चौड़ी सीढ़ियों से नीेचे उतरना दुश्वार होता है। इसलिए यह हत्या की घटना हो सकती है। आत्महत्या की संभावना बेहद कम है।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela news murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के सीरका गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिंचाई कुएं के भीतर अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव फंदे से लटका हुआ मिला। गांव में दुर्गंध फैलने और कुएं के पास संदिग्ध स्थिति नजर आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुएं की गहराई अधिक होने और उसमें पानी भरे होने के कारण राहत कार्य काफी कठिन रहा। शव को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा और पोकलेन मशीन का सहारा लेना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कोई इसे हत्या मान रहा है तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। तभी यह साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या की घटना है या फिर हत्या की। इसके बाद उसी के हिसाब से पुलिस की तहकीकात आगे बढ़ेगी।

गले नहीं उतर रही कुंए के अंदर जाकर फांसी लगाने की बात

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर कुएं के अंदर ही अपनी जान दे दी। कुएं के भीतर पत्थरों से बने अस्थायी सीढ़ीनुमा रास्ते भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह खुद नीचे उतरी होगी। वहीं, अधिकतर लोगों का कहना है कि महिला कुएं में सीढ़ियों के सहारे उतर जाए ऐसी संभावना बेहद कम है। क्योंकि, कुएं की कम चौड़ी सीढ़ियों से नीेचे उतरना दुश्वार होता है। कुएं में सीढ़ियों के नाम पर कुछ पत्थर लगा दिए गए हैं। इन लोगों का मानना है कि हो सकता है कि किसी ने महिला की हत्या कर दी हो और अपराध को छिपाने के लिए कुएं की सीढ़ियों से नीचे उतर कर अंदर शव को फांसी से लटका दिया हो।

मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर चेकदार गुलाबी पायजामा, पिंक दुपट्टा और सफेद सलवार-कमीज मिला है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Read also Potka News: हाता में बन रहे बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स की असमतल छत पर भरा पानी, विधायक नाराज

Related Articles

Leave a Comment