Home » Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर पर रंगदारी का आरोप, 14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर पर रंगदारी का आरोप, 14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की पहचान और मामले की जांच में कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर विशाल सिंह पर कदमा के कारोबारी नवल सोंथालिया से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मामले में नवल सोंथालिया ने 12 सितंबर को सोनारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की पहचान और मामले की जांच में कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकी है।

बताया गया है कि रंगदारी के लिए जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वह नंबर नवल सोंथालिया ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त नंबर की कॉल डिटेल और उससे जुड़ी अन्य जानकारियां खंगालने की कोशिश की। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर से मामले में किसी गिरफ्तारी या ठोस प्रगति की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद कारोबारी वर्ग में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है। कारोबारी को फोन कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच की प्रगति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि रंगदारी मांगने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन था और उसका विशाल सिंह से क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुलिस मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर कारोबारी और स्थानीय लोगों की नजर है।

Read also –Jamshedpur LIC Building Fire LIVE : जमशेदपुर की एलआईसी बिल्डिंग में भीषण आग, चौथी मंजिल पर तीन घंटे तक धधकती रही

Related Articles

Leave a Comment