Home » Chaibasa Track Maintainer Death : चक्रधरपुर में पट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक मेंटेनर की मौत, कर्मियों में शोक

Chaibasa Track Maintainer Death : चक्रधरपुर में पट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक मेंटेनर की मौत, कर्मियों में शोक

by Anand Mishra
CKP Railway Nandlal Gopr (File Photo)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chakradharpur (Jharkhand) : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा रेल खंड में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाईबासा और पंडराशाली स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे 48 वर्षीय ट्रैक मेटेनर नंदलाल गोप की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जाती है।

ट्रैक इंस्पेशन के दौरान ट्रेन की चपेट में आए नंदलाल गोप

जानकारी के अनुसार नियमित रात्रि गश्ती के तहत नंदलाल गोप चाईबासा रेल खंड पर पटरी निरीक्षण के लिए निकले थे। उसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे पंड्राशाली के पास एक ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। नंदलाल गोप की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जांच के आदेश व मृतक के परिजनों को मुआवजे के घोषणा

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। नंदलाल गोप की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल के दिनों में रेलवे में सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी कई ट्रैक मेंटेनर की हादसे मौत हो चुकी है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है।

Related Articles