Home » Jamshedpur Murder: बिरसानगर में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, शव निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के अपार्टमेंट के नीचे फेंका, इलाके में सनसनी

Jamshedpur Murder: बिरसानगर में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, शव निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के अपार्टमेंट के नीचे फेंका, इलाके में सनसनी

मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था और जमशेदपुर में माता-पिता और भाई के साथ रह रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर में पत्थर से कूच कर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पीएम आवास के निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे एक युवक का शव मिला। मृतक 29 वर्षीय बिपद तरन पात्रा है। परिजनों, खासकर भाई प्रवीण मोहंती ने साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने कहा कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था और जमशेदपुर में माता-पिता और भाई के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के इलाकों की खोजबीन के साथ-साथ संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। ताकि पता चल सके कि युवक को उधर ले जाया गया तो उसके साथ कौन-कौन था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव लाकर वहां फेंका गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: Chaibasa Track Maintainer Death : चक्रधरपुर में पट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक मेंटेनर की मौत, कर्मियों में शोक

Related Articles