Home » Sri Sathya Sai Baba 100th Jayanti : श्री सत्य साई बाबा का मनाया गया 100वां जन्मोत्सव, नगर संकीर्तन भी निकला, उमड़ी भक्तों की भीड़

Sri Sathya Sai Baba 100th Jayanti : श्री सत्य साई बाबा का मनाया गया 100वां जन्मोत्सव, नगर संकीर्तन भी निकला, उमड़ी भक्तों की भीड़

by Rajeshwar Pandey
Sri Sathya Sai Baba 100th Jayanti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रविवार को श्री सत्य साईं बाबा का 100वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रेलनगरी के पंचमोड़ के समीप श्री सत्य साईं मंदिर परिसर में श्री सत्य साईं सेवा समिति की चक्रधरपुर शाखा के तत्वाधान में कई धार्मिक अनुष्ठान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहले सुबह ओंमकाराम, सुप्रभातम और नगरसंकीर्तन निकाला गया। नगर संकीर्तन मंदिर परिसर से निकलकर पंचमोड़, रेलवे स्टेशन, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, रेलवे इंस्टीट्यूट, रेलवे क्षेत्र होते हुए पंचमोड़ के रास्ते पुनः मंदिर पहुंचा। नगर संकीर्तन में शामिल भक्त बाबा की जयकार करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरी रेलनगरी भक्तिमय हो उठी।


इसके बाद मंदिर में महाआरती एवं भजन प्रस्तुत की गई। वहीं दिव्य ध्वजारोहण, श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, भजन कीर्तन, कौशल विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विशेष नारायण सेवा एवं प्रसाद वितरण, नारायणों को नए 100 चादर का वितरण किया जाएगा। संध्या में 100 दीयों की रोशनी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अनुष्ठान में सैकड़ों महिला-पुरुषों का योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में शहर के गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles