Home » Chatra Crime : पुजारियों ने बांट ली कौलेश्वरी मंदिर के चढ़ावे की राशि; सीसीटीवी में कैद हुई घटना, नौ आरोपियों से शोकॉज

Chatra Crime : पुजारियों ने बांट ली कौलेश्वरी मंदिर के चढ़ावे की राशि; सीसीटीवी में कैद हुई घटना, नौ आरोपियों से शोकॉज

Chatra Crime : अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित लोगों को कौलेश्वरी पहाड़ से निष्कासित कर दिया जाएगा।

by Kanchan Kumar
Kuleshwari Temple Donation Dispute Chatra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : चतरा जिले के हंटरगंज क्षेत्र में कौलेश्वरी पहाड़ स्थित मंदिर में आई चढ़ावे की राशि को पुजारियों ने आपस में बांट लिया। रामनवमी मेला के दौरान अच्छी खासी चढ़ावे की राशि आई थी।

इस आरोप को अंचल अधिकारी सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उनके कार्यालय से संबंधित पुजारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुजारी अभयानंद मिश्रा, अनिल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजू मिश्रा, विभूतिनाथ मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, अमित मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा एवं अरुण पाठक के नाम नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि दान पेटी में राशि जमा करने के बजाय आपस में बंटवारा कर ली गई, जिसका साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध है। उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

सभी आरोपित दतार व आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। प्रशासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ भी है।

घटना इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित लोगों को कौलेश्वरी पहाड़ से निष्कासित कर दिया जाएगा।

उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से मेला प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

इसके पूर्व भी कौलेश्वरी मंदिर प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। इससे पूर्व मंदिर के प्रधान पुजारी पर राजस्व में अनियमितता और चढ़ावे की राशि के कथित बंटबारे के गंभीर आरोप लगे थे। तब अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी जहूर आलम ने हंटरगंज के अंचल अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे।

Read Also: Chatra crime: तस्कर के साथ मिल युवक को उठाने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी का वीडियो वायरल; गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Related Articles

Leave a Comment