Home » Chatra Road Accident : चतरा में कंटेनर पलटा, फिर आधा दर्जन डंपर आपस में टकराए, एक की मौत

Chatra Road Accident : चतरा में कंटेनर पलटा, फिर आधा दर्जन डंपर आपस में टकराए, एक की मौत

by Kanchan Kumar
Chatra Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार को सुबह में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक कंटेनर के अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद पीछे से आ रहे करीब आधा दर्जन डंपर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

कंटेनर पलटते ही मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर अचानक संतुलन खोकर सड़क पर पलट गया। इसके पीछे चल रहे भारी वाहन चालक अचानक ब्रेक नहीं लगा सके और एक के बाद एक कई डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और सड़क पर अफरातफरी मच गई।

चतरा–डोभी मार्ग पर लंबा जाम

दुर्घटना के बाद चतरा–डोभी मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कई घंटे तक यात्री और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना और वशिष्ठ नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

क्रेन की मदद से हटाए जा रहे वाहन

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर और क्षतिग्रस्त डंपरों को सड़क से हटाने का काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि संघरी घाटी का यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also- Sahibganj News : साहिबगंज में गंगा नदी से मिला दो सगे भाइयों का शव, जानें कब से थे लापता

Related Articles

Leave a Comment