Home » प्रियंका गांधी सदन में लेकर आई ‘Protest Fashion’, जिसे बीजेपी भी कर रही फॉलो

प्रियंका गांधी सदन में लेकर आई ‘Protest Fashion’, जिसे बीजेपी भी कर रही फॉलो

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले का विरोध करते हुए प्रियंका सदन में बांग्लादेश के सपोर्ट वाली हैंडबैग लेकर पहुंची। जिस पर लिखा था कि बांग्लादेश के हिंदुओं और इसाईयों के साथ खड़े हो।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्कः वैसे तो देश का पार्लियामेंट कई बातों के लिए इन दिनों चर्चा में है। गुलाब, मास्क और हाथों में संविधान वाले विरोध प्रदर्शन तो सबने देखें, लेकिन राजनीति में नवीनतम प्रवेश करने वाली प्रियंका गांधी का प्रोटेस्ट फैशन भी काफी पॉपुलर हो रहा है। फिलिस्तीन से लेकर बांग्लादेश तक प्रियंका संसद में विरोध के लिए भी एक फैशन स्टेटमेंट लेकर आई है, जिसका अनुसरण सत्तापक्ष भी कर रहा है।

मोदी-अडानी भाई-भाई
सांसद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में प्रियंका गांधी ने अपने बैग और उन पर लिखे संदेशों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को पहली बार संसद भवन में 10 दिसंबर को एक थैला लेकर प्रवेश करते देखा गया था, जिस पर ‘मोदी अडानी भाई भाई’ लिखा था। बैग में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ अडानी की तस्वीर थी।

पेलेस्टाइन का भी प्रियंका ने किया विरोध
16 दिसंबर को प्रियंका संसद में फिर एक बैग लेकर पहुंची, जिस पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। इसे इजरायल-गाजा युद्ध को लेकर मध्य पूर्व में तनाव के बीच फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। प्रियंका लंबे समय से फिलिस्तीन का समर्थन करती रही हैं और इससे पहले उन्होंने गाजा में ‘नरसंहार’ को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी।

इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए प्रियंका गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठा रही थी और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त कर रही थी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “यह हर सही सोच वाले व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें वे सभी इजरायली नागरिक शामिल हैं, जो नफरत और हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं और दुनिया की हर सरकार इजरायल सरकार के नरसंहार कार्यों की निंदा करती है और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करती है।

बांग्लादेश के साथ भी खड़ी रही प्रियंका गांधी
प्रियंका के बाद अन्य कांग्रेस नेता भी संसद परिसर में ‘बांग्लादेश’ बैग के साथ नजर आए। कांग्रेस ने मांग की है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करे। इसी तरह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले का विरोध करते हुए प्रियंका सदन में बांग्लादेश के सपोर्ट वाली हैंडबैग लेकर पहुंची। जिस पर लिखा था कि बांग्लादेश के हिंदुओं और इसाईयों के साथ खड़े हो…।

सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को बीजेपी की सांसद अपराजिता ने प्रियंका की प्लेबुक से सबक लिया और उन्हें सिख विरोधी दंगों से संबंधित ‘1984’ लिखा हुआ एक बैग दिया। जिस पर खून के धब्बे भी बने हुए थे।

Related Articles