Home » सस्ता भी बढ़िया भी, कम बजट में खरीदें 5G स्मार्टफोन? जानें कितने में मिल रहे यह स्मार्ट फोन

सस्ता भी बढ़िया भी, कम बजट में खरीदें 5G स्मार्टफोन? जानें कितने में मिल रहे यह स्मार्ट फोन

by Rakesh Pandey
सस्ता भी बढ़िया भी, कम बजट में खरीदें 5G स्मार्टफोन 11 से 15 हजार रुपये में ही जबरदस्त स्मार्टफोन मिल रहे है। Samsung Galaxy M14 5G, Amazon पर इस फोन को 14,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क। Five best option in Smart Phones under 15000: मोबाइल मतलब पर्सनैलिटी टैग, स्टेटस, टेक वर्ल्ड, फैसिलिटी, कनेक्टिविटी और बहुत कुछ हर गुजरते दिन मोबाइल मार्केट ग्रो कर रही है और न्यू फोन्स मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम है बजट। कई बार पॉकेट फ्रेंडली डील ना होने पर बेस्ट फीचर्स वाले मोबाइल फोन भी आपकी जेब से दूर रह जाते हैं, लेकिन हर प्रॉब्लम के साथ उसका सॉल्यूशन भी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्केट में कम बजट में अच्छे फोन उपलब्ध हैं।
5G Smartphones जानें कुछ बेहतरीन फोन के बारे में

1. Samsung Galaxy M14 5G

इस लिस्ट में पहला फोन है Samsung Galaxy M14 5G, Amazon पर इस फोन को 14,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड पर कस्टमर्स को 250 रुपये तक की छूट का भी ऑफर है। फोन में 50 MP का कैमरा है साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सपोर्ट भी है। 6000 mAh बैटरी वाले इस फोन में सुपरफास्ट 5G 13 5G बैंड सपोर्ट भी है जो इसे बेहद खास बनाता है। 6.6 इंच LCD, FHD+ रेसोल्यूशन, 1080 x 2408 पिक्सल रेसोल्यूशन कस्टमर्स को पसंद आ सकते हैं।

2. IQOO Z6 Lite 5G

iQOO Z6 Lite फोन की बात करें तो इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन 120 Hz रिफ्रेश रेट 6.58 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। एंड्रॉयड पर ऑपरेट फोन Mystic Night और Stellar Green कलर ऑप्शन में अवेलेबिल है। 5000 mAh बैटरी के फोन का यूज़ गेमिंग और वीडियो एक्सीपिरियंस के लिए किया जा सकता है। 50MP आई ऑटोफोकस मेन कैमरा इसका मेन अट्रैक्शन है।

3. Realme Nazro 50

Amazon पर Realme Nazro 50 फोन के 6GB AM+128GB स्टोरेज वाले सेट की कीमत 12,499 रुपये है। फीचर पर नजर डालें तो इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलीओ G96 गेमिंग प्रोसेसर का सपोर्ट है। इसकी डिस्पले 6.6 इंच FHD+ डिस्प्ले अल्ट्रा-स्मूद 120Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस सेट में रियर कैमरा सेटअप 50MP मोड के साथ अवेलेबल है।

4. Oppo A 55

विजय सेल्स पर Oppo A 55 मोबाइल फोन को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6 GB RAM+ 128 GB इंटरनल वाला ये फोन ट्रिपल कैमरा के साथ अवेलेबल है। 5000 mAh बैटरी की कैपेसिटी वाले इस फोन में Android 11 का सपोर्ट है और इसकी स्क्रीन 6.51 inches LCD है।

5. Vivo T2x
फ्लिपकार्ट पर Vivo T2x फोन की कीमत 12,999 रुपये है। 5000 mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इस फोन को बेहद खास बना देते हैं।

READ MORE: टीचर के वीडियो पर बवाल, कंपनी ने जॉब से निकाला, कहा- नहीं रख सकते निजी राय

Related Articles