Home » RANCHI : अरगोड़ा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

RANCHI : अरगोड़ा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने युवक रंजीत गुप्ता को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने रंजीत को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रंजीत गुप्ता एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। पुलिस का कहना है कि रंजीत के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।

पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। रंजीत अपने घर से निकलकर कार्यालय जा रहा था तभी अपराधियों ने रंजीत को रोका और उसे गोली मार दिया ।

READ ALSO : घर में घुसकर आरोपी ने सीओ पर किया चाकू से वार, जानें क्या थीं वजह…

शहर में लगातार गोलीबारी की घटना हो रही है। 2 दिन पहले सुखदेव नगर इलाके में अकाउंटेंट संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में अपराधियों का सुराग लगा पाती इससे पहले अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।

एसएसपी ने सुखदेव नगर और अरगोड़ा थानेदार को आदेश दिया है कि दोनों मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दोनों थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles