Home » CRPF Awareness Rally Chaibasa : सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली जागरूकता रैली

CRPF Awareness Rally Chaibasa : सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली जागरूकता रैली

by Anand Mishra
CRPF Awareness Rally Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ )की 26वीं वाहिनी ने रविवार को जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया। इस जागरूकता पहल का नेतृत्व 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन ने किया। उनके निर्देशन में वाहिनी के जवानों ने सड़क मार्गों से होते हुए रैली निकाली और लोगों को बताया कि सरकारी संपत्ति देश की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों व जवानों ने दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल, निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहे। साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा को लेकर जनता में जागरूकता का संदेश फैलाया।

आम लोगों से सहयोग की अपील

इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्कूल, अस्पताल, सड़कें, सरकारी भवन जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। किरीबुरु क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ की इस सार्थक पहल का स्वागत किया। नागरिकों का कहना है कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न सिर्फ लोगों का नजरिया बदलते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में भी सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।

Read Also- Rohit Sharma ODI Sixes Record : रोहित शर्मा का छक्कों से धमाका, ODI में बना नया ‘सिक्स किंग’, तोड़ा आफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ हिटमैन का नाम

Related Articles