मुंबई : सीआईएसएफ कोस्टल साइक्लोथॉन 2025 के साइकिलिस्ट्स का गेटवे ऑफ इंडिया पर भव्य स्वागत किया गया। यह अभियान तटीय सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता और समुदाय से जुड़ाव को समर्पित है। 6,553 किलोमीटर की इस साहसिक यात्रा में साइकिलिस्ट्स अब तक 3,300 किमी से अधिक का सफर तय कर चुके हैं और 10 लाख से अधिक लोगों से संवाद कर चुके हैं। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अजय दहिया ने बताया कि इस समारोह में हजारों दर्शकों, गणमान्य अतिथियों और सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।संस्कृति और उत्सव का संगमकार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ मूवी की स्क्रीनिंग, सीआईएसएफ टैक्टिक्स डेमो वीडियो और मुंबई पुलिस बैंड वसीआईएसएफऑर्केस्ट्रा टीम के लाइव परफॉर्मेंस से हुई। इसके बाद मल्लखंब, पारंपरिक कोली नृत्य और सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांधा।
इस कार्यक्रम में सुनील गावस्कर, उप-लोकायुक्त, महाराष्ट्र संजय भाटिया, बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ, पूर्व हॉकी लीजेंड मीर रंजन नेगी और प्रसिद्ध लंबी दूरी की धाविका ललिता बाबर ने उपस्थित होकर इस अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर एडीजी (साउथ) सुधीर कुमार ने इस साइक्लोथॉन की महत्ता के बारे में उपस्थित अतिथियों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का समापन गोवा, चेन्नई , मैंगलोर, कोचीन और कन्याकुमारी की अगली यात्रा के लिए रवाना हो रही टीम को फ्लैग ऑफ किए जाने के साथ हुआ।

