♈ मेष (Aries) : पदोन्नति के योग के साथ पूंजीगत निवेश से लाभ की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक काम करने से सेहत बिगड़ सकती है। मनचाहा ट्रांसफर संभव है। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। (शुभांक : 2, 5, 6)

♉ वृषभ (Taurus) : संतान से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में समय और परिस्थिति देखकर निर्णय लेना बेहतर होगा। अधिक मेहनत ही लाभ का मार्ग खोलेगी। बौद्धिक कौशल में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मानसिक स्थिति पर निर्भर करेगा। (शुभांक : 3, 4, 7)
♊ मिथुन (Gemini) : पुरुषार्थ और कर्म से सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के प्रयास सफल होंगे। बुद्धि-कौशल से कठिन कार्यों में भी विजय मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। (शुभांक : 4, 5, 6)
♋ कर्क (Cancer) : आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, इसलिए मितव्ययिता रखें। व्यापार में नरमी और कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से लाभ मिलेगा। समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, पुरुषार्थ का सहारा लें। (शुभांक : 4, 6, 8)
♌ सिंह (Leo) : निकटजनों का सहयोग मिलेगा और कामों को गति मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा। बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक योजनाएं साकार होंगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। (शुभांक : 3, 5, 6)
♍ कन्या (Virgo) : कार्यों की शुरुआत से पहले उचित मूल्यांकन करें। दोपहर से पहले का समय अनुकूल है। व्यापार में प्रगति होगी। परिश्रम और प्रयास का फल आज मिलेगा। दूसरों की बातों में न आएं। (शुभांक : 5, 7, 8)
♎ तुला (Libra) : ज्ञानीजनों का साथ मिलेगा, जिससे आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। पूर्व निर्धारित कार्य आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना ही बेहतर रहेगा (शुभांक : 1, 5, 8)
♏ वृश्चिक (Scorpio) : विवादों और मुकदमों से राहत मिलेगी। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा। लेन-देन में चल रही समस्याएं सुलझेंगी। (शुभांक : 5, 7, 9)
♐ धनु (Sagittarius) : रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ध्यान देने से लाभ होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। (शुभांक : 3, 5, 7)
♑ मकर (Capricorn) : ले-देकर काम करने की प्रवृत्ति ठीक नहीं। व्यसनों का त्याग करें। पढ़ाई में मन कम लगेगा। खानपान का ध्यान रखें। व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग हैं। (शुभांक : 2, 5, 8)
♒ कुंभ (Aquarius) : भाग्य साथ देगा, हानि की चिंता न करें। आलस्य छोड़कर पुरुषार्थ अपनाएं। नौकरी और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। शैक्षणिक रुचि बढ़ेगी और मांगलिक वार्ताएं होंगी। (शुभांक : 3, 4, 6)
♓ मीन (Pisces) : मनचाही सफलता मिल सकती है। दिन का पहला भाग बेहद अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति और लेन-देन की समस्याएं हल होंगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। (शुभांक : 2, 4, 7)

