Home » Chaibasa News : आजादी के दशकों बाद भी डिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण, 80 साल से बिजली का इंतजार

Chaibasa News : आजादी के दशकों बाद भी डिबरी युग में जीने को मजबूर ग्रामीण, 80 साल से बिजली का इंतजार

टोंटो प्रखंड के छह गांवों और टोलों में विद्युतीकरण की मांग, मुखिया ने बिजली विभाग को सौंपा आवेदन

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : आजादी के दशकों बाद भी पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के कई ग्रामीण बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। हालात यह हैं कि कुछ गांवों और टोलों में लोग आज भी डिबरी युग में जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर टोंटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपकर छह गांवों एवं टोलों में विद्युतीकरण कराने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, पंचायत के संबंधित राजस्व गांवों एवं टोलों में करीब 80 वर्षों से बिजली नहीं पहुंची है। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के ग्रामीणों को जंगली जानवरों और सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता है।

मुखिया ने उदलकम गांव में विद्युतीकरण, टेंसरा टोला के बारगुड़, कुदापी और सिंगालोर में अधूरे विद्युतीकरण को पूरा करने, बंदाबेड़ा टोला के गाड़ापरोम तथा टोंटो टोला के हेंदेबुरु और डोंकासाई-केतरोंबासा में बिजली पहुंचाने की मांग की है। वहीं, टेंसरा टोला के कोचासाई में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने का भी आग्रह किया गया है।

मुखिया ने बिजली विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में जल्द विद्युतीकरण कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल सके।

Read Also Chaibasa News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुवा में 7 KM की वॉकाथन, CGM ने दिखाई हरी झंडी, सत्यनिष्ठा की ली शपथ

Related Articles

Leave a Comment