Home » Delhi cm death threat : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

Delhi cm death threat : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

देर रात गाजियाबाद पुलिस को 112 पर कॉल करके अज्ञात सख्श ने दी थी धमकी

by Rakesh Pandey
delhi-cm-rekha-gupta-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • कॉल करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ करके कॉलर फरार, संयुक्त टीम कर रही है जांच


नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार, 5 जून को रात करीब 11 बजे, गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक अज्ञात कॉलर ने मोबाइल नंबर (7388568580) से फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने तुरंत फोन बंद कर लिया, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट को सूचित किया। दिल्ली पुलिस कमांड रूम ने कॉलर की लोकेशन पंचवटी, सेक्टर-5, दौलतपुर, गाजियाबाद के रूप में ट्रेस की। शालीमार बाग पुलिस स्टेशन के पदाधिकारी तुरंत मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

जांच में तेजी, सर्विलांस टीमें सक्रिय

गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सिटी) और एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉलर की पहचान के लिए टेलीकॉम कंपनी की मदद ली गई है। सिम के मालिक का पता चल गया है, लेकिन फोन बंद होने से कॉलर को पकड़ना मुश्किल हो रहा है। पीआरवी, चीता मोबाइल, और कोतवाली पुलिस लोकेशन पर पहुंची, लेकिन कॉलर फरार था। दो विशेष पुलिस टीमें और सर्विलांस यूनिट कॉलर की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था और हाई अलर्ट

धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब रेखा गुप्ता को ऐसी धमकी मिली है। नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम में तैनात ड्यूटी ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर को देर रात 12.40 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी मिली थी।

दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस संयुक्त रूप से तकनीकी और स्थानीय जांच कर रही हैं। सीएलआई के जरिए कॉलर की लोकेशन ट्रेस की गई, और लगातार निगरानी जारी है। टीमें कॉलर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जनता से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की गई है।

Read Also- दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 10/28 15 जून से 3 महीने के लिए बंद, कैट III-बी तकनीक से अपग्रेड के दौरान 25% उड़ानों पर पड़ सकता है असर

Related Articles