Home » Deoria Saryu River Accident : गोरखपुर से ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने देवरिया गए दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

Deoria Saryu River Accident : गोरखपुर से ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने देवरिया गए दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

तीनों मृतकों के शव देर शाम जैसे ही मौहद्दीपुर स्थित घर पहुंचा, लोगों का हुजूम उजड़ पड़ा। पिता संजय और मां प्रमिला देवी को लोग ढाढ़स बढ़ाने में जुटे रहे।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां सरयू नदी में नहाते समय गोरखपुर से आए दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां

गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी प्रदीप (24) और रोहित (23) अपने ममेरे भाई राधे (15) का जन्मदिन मनाने रविवार शाम देवरिया के बरहज स्थित पटेल नगर ननिहाल पहुंचे थे। उनके साथ चचेरा भाई बंटी (22 भी था। तीनों एक ही बाइक से गोरखपुर से आए थे। शाम को घर में पार्टी हुई, सबने जमकर डांस किया, लेकिन किसी को इस बात का तनिक भी अंदेशा नहीं था कि यह जश्न अगली सुबह त्रासदी में बदल जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रदीप, रोहित, बंटी और मोहल्ले के पड़ोसी राजन के साथ पास की सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी चारों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हालांकि, राजन को तैरना आता था, जिससे वह किसी तरह बाहर निकल आया और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों से मदद की गुहार लगाई।

तीनों युवकों के शव बरामद

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों युवकों के शव नदी से निकाले गए और उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

देर शाम गोरखपुर पहुंचा शव

तीनों मृतकों के शव देर शाम जैसे ही मौहद्दीपुर स्थित घर पहुंचा, लोगों का हुजूम उजड़ पड़ा। पिता संजय और मां प्रमिला देवी को लोग ढाढ़स बढ़ाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे प्रदीप और रोहित गोरखपुर में संविदा पर सफाई का काम करते थे। बंटी भी साथ में सफाई का ही काम करता था। तीनों की गहरी दोस्ती थी। रोहित और प्रदीप के पिता संजय दिहाड़ी मजदूर हैं।

Read Also: Gorakhpur Crime : महज तीन फीट जमीन के लिए बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या, गांव में सनसनी

Related Articles