Home » Jharkhand Municipal Election : वोटर आईडी होने के बाद भी मानगो में कई मतदाता नहीं दे सके वोट

Jharkhand Municipal Election : वोटर आईडी होने के बाद भी मानगो में कई मतदाता नहीं दे सके वोट

Jharkhand Municipal Election : वोटर लिस्ट से कई परिवार के लोगों के नाम रहे गायब, बीएलओ के प्रति जाहिर की नाराजगी

by Anurag Ranjan
Jharkhand Municipal Election: Voting Issues in Mango
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में नगर निकाय चुनाव में वोटर आईडी होने के बाद भी कई मतदाता वोट नहीं दे सके। उनके नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में नहीं थे। यह लोग इस मतदान केंद्र से उस मतदान केंद्र दौड़-भाग करते रहे। लेकिन वोट देने की नौबत नहीं आई।

मानगो के वार्ड नंबर 18 की रहने वाली नजमा खातून के वोटर लिस्ट में छपे नाम में त्रुटि थी। उन्होंने कुछ महीने पहले अपना नाम ठीक कराया था।
उनका नाम ठीक हो गया था। उनका आई कार्ड भी मिल गया है। वह अपना आई कार्ड लेकर जब वार्ड नंबर 18 में वोट देने पहुंचीं तो पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

गांधी मैदान के स्कूल में भी नहीं डाल पाईं वोट

जबकि उनके पति अनवर हुसैन का नाम लिस्ट में था और अनवर हुसैन ने सेंट्रल करीमिया गर्ल्स स्कूल में अपना वोट भी डाला। इसके बाद लोगों ने उन्हें सलाह दी कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने कहां वोट डाला था। उन्होंने बताया कि तब उनका मतदान केंद्र गांधी मैदान के स्कूल में था। इसके बाद नजमा खातून गांधी मैदान के स्कूल में पहुंचीं तो वहां भी उनका नाम नहीं था। बाद में पता चला कि जिनके नाम हाल ही में करेक्ट कराए गए हैं, या किसी भी तरह का अपडेट हुआ है। उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। यह शिकायत कई मतदान केंद्रों पर सामने आई।

बीएलओ की लापरवाही से हुई गड़बड़ी

वार्ड नंबर 18 के ही नौशाद आलम ने हनीफिया उच्च विद्यालय जवाहर नगर रोड नंबर 13 में अपना मत डाला है। उनकी पत्नी का भी नाम मतदाता सूची में नहीं था। नौशाद आलम की पत्नी का नाम शबाना परवीन है। नौशाद आलम ने बताया कि उनकी पत्नी जब वोट देने पहुंची तो मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। पता चला कि उन्होंने भी दिसंबर में अपना नाम ठीक कराया था। इसी वजह से उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आया। इस तरह, मानगो के कई मतदान केंद्रों पर यह शिकायत आई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हजारों मतदाता अपडेशन की वजह से नगर निकाय चुनाव में वोट देने से वंचित रह गए।

Read Also: East Singhbhum Municipal Election : पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 1,35,536 मतदाताओं ने डाले वोट

Related Articles

Leave a Comment