Home » Dhanbad News : धनबाद के लोगों को एयरपोर्ट की चाह, जानें कहां फंसा है पेच

Dhanbad News : धनबाद के लोगों को एयरपोर्ट की चाह, जानें कहां फंसा है पेच

Dhanbad News : तोपचांची में हवाई अड्डा निर्माण की जोर पकड़ रही मांग, श्रीपार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन के लोगों ने जयराम और अरूप से की मुलाकात

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad Airport Project Delay
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : जिले में एयरपोर्ट बनाने की मांग तेज होते जा रही है। एक ओर धनबाद के सांसद और अन्य सभी विधायक एयरपोर्ट को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं, वहीं मिशन एयरपोर्ट धनबाद के लोगों ने औद्योगिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए तोपचांची में श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट बनाने की मांग की है। अपनी मांग को लेकर मिशन के लोग विधायकों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

इसके लिए रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मांग पत्र सौंपा गया। इसके अलावा इस मांग पर झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएसन ने भी अपना समर्थन दिया है। पत्र सौंपने वालों में प्रवीण गोधा, सोमनाथ पूर्थी, सम्राट चौधरी, अजय मुखर्जी, अविनाश पांडेय समेत अन्य शामिल थे।

राजनीति न हो

विधायक जयराम महतो ने कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट बनाने के मामले में राजनीति से उपर उठ कर पहल होनी चाहिए। एयरपोर्ट का औद्योगिक क्षेत्र में होना समय की मांग है। बेहतर कनेक्टिविटी ही विकास की नींव है और एयरपोर्ट किसी भी क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। महतो ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।

धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिला औद्योगिक क्षेत्र हैं। इस नजर से भी यहां एयरपोर्ट का निर्माण होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन जिलों में कोयला, स्टील और अन्य उद्योगों के कारण देश-विदेश से निवेशकों और विशेषज्ञों का आना-जाना लगा रहता है। पार्श्वनाथ पर्वत जैसे विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल होने के कारण हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। एयरपोर्ट बनने से धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

धनबाद के लिए एयरपोर्ट जरूरी : विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद के लिए एयरपोर्ट बहुत जरूरी है। धनबाद और इसके आसपास के जिले औद्योगिक रूप से मजबूत हैं। धनबाद में शिक्षण संस्थान और अनुसंधान परिषद भी हैं। इसलिए जरूरी है कि धनबाद में एयरपोर्ट बने।

Read Also: Dhanbad News : छत्तीसगढ़ के दो भाइयों को रेल में नौकरी दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी , जानें ठगों ने कैसे बिछाया था जाल

Related Articles

Leave a Comment