Dhanbad : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कुडुमकेला घरघोड़ा के रहने वाले दो युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धनबाद के ठगों ने ठगी की है। युवकों के पिता गुरूदेव प्रसाद से 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गुरुदेव से उनके दोनों बेटों विकास चौहान और अविनाश चौहान को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। ठगी का आरोप मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार और बीरेंद्र कुमार पर लगाया गया है। गुरुदेव प्रसाद के आवेदन पर सरायढेला थाना में प्राथमिकी हुई है।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले गुरुदेव ने पुलिस को बताया कि आरोपी जितेन्द्र कुमार न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है। वह बापूनगर, न्यू कार्मिक नगर सरायेढल में निवास कार्य है। जितेंद्र से उनकी मुलाकात जनवरी 2023 में धनबाद में एक शादी समारोह में हुई थी। जून 2023 और अगस्त 2023 में पुनः मुलाकात हुई और उसी के आवास पर उसके भाई बिरेन्द्र कुमार एवं मनीष कुमार से हुई थी। मनीष इनका पड़ोसी है। इन सभी ने रेल में नौकरी लगाने का झांसा दिया।
वह प्रलोभन में आ गए। गुरुदेव के बेटों को ग्रुप सी और कनीय अभियन्ता में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस एवज में इन तीनों ने मनीष और जितेंद्र की पुत्री अमृति कुमारी के खाते में पांच बार में कुल 22 लाख रुपये लिए। इसके अतिरिक्त, इसी बीच तीन किस्तों में सात लाख रुपये नकद जितेन्द्र कुमार एवं उसके छोटे भाई बिरेंदर कुमार को दिया। पैसा मिलने के बाद इन सब्जी ने विश्वास दिलाने के लिए रेलवे के जॉइनिंग लेटर एवं मेडिकल लेटर भी तैयार करा दिए। ट्रेनिंग के नाम पर पत्र बनाकर भेज दिया।
ये दस्तावेज असली प्रतीत होते थे और इन्हीं के माध्यम से परिवार को भरोसे रखा गया। ट्रेनिंग के लिए इन सभी ने हावड़ा स्टेशन जाने को कहा। परन्तु खुद के स्तर से पता चला कि यह सारे दस्तावेज नकली एवं फार्जी हैं जब पैसा वापस मांगा गया तो तीनों बहाना बनाते रहे और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और साफ-साफ पैसे लौटाने से मना कर दिया।

