Home » NEET UG : जमशेदपुर में 8 केंद्रों पर 4112 ने दी परीक्षा, 119 रहे अनुपस्थित, फिजिक्स ने किया परेशान

NEET UG : जमशेदपुर में 8 केंद्रों पर 4112 ने दी परीक्षा, 119 रहे अनुपस्थित, फिजिक्स ने किया परेशान

NEET UG : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस परीक्षा में करीब 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि लगभग 250 अनुपस्थित रहे।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 रविवार को जमशेदपुर के आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। National Testing Agency द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की कड़ी सुरक्षा जांच की गई। नोज पिन और लॉकेट तक उतरवाकर जांच की गई तथा एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। सख्त जांच के कारण कई केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिकांश छात्र-छात्राएं कैजुअल ड्रेस में नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस परीक्षा में 4231 परीक्षार्थियों में से 4 हजार 112 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि लगभग 119 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान अभिभावक भी केंद्रों के आसपास डटे रहे।

चेकिंग ने उलझाया

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर अभ्यर्थियों को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। जांच इतनी सख्त थी कि नोज पिन और लॉकेट तक खुलवाए गए। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उन्हें असुविधा हुई। तीन स्तर पर की गई जांच प्रक्रिया के कारण प्रवेश में देरी हुई और अभ्यर्थियों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया।

फिजिक्स के सवालों ने स्टूडेंट्स को किया परेशान

परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स का पेपर टफ था। फिजिक्स के सवालों में 15 आसान थे। वहीं 17 टफ थे। केमिस्ट्री में 25 सवाल आसान थे। 5 प्रश्न कठिन थे। वहीं बॉटनी में 11 सवाल काफी आसान थे। 25 सवाल मध्यम थे। 9 सवाल कठिन थे। जूलॉजी में परीक्षार्थियों ने बताया कि 17 सवाल आसान थे। 23 सवाल मध्यम श्रेणी के थे। 5 सवालों को हल करने में समय लगा।

Read Also: Jamshedpur News : पहाड़ी पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, काली रूप में मां का भव्य नगर भ्रमण

Related Articles

Leave a Comment