Home » Jamshedpur News : पहाड़ी पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, काली रूप में मां का भव्य नगर भ्रमण

Jamshedpur News : पहाड़ी पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, काली रूप में मां का भव्य नगर भ्रमण

Jamshedpur News : पहाड़ी पूजा महोत्सव के तहत नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने हल्दी और नीम पत्तों के जल से मां के चरण पखार कर आशीर्वाद लिया।

by Dr. Brajesh Mishra
Pahadi Puja Mahotsav Kali Procession in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी में चल रहे सात दिवसीय पहाड़ी पूजा महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 6 बजे मंदिर के पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो दोपहर तक जारी रही। इसके बाद माता को पारंपरिक पैरंटालू भोजनम अर्पित किया गया। पूजा समिति की ओर से महाभोग वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें 5 क्विंटल से अधिक भोग तैयार किया गया और दोपहर 1 बजे से देर शाम तक श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

रात 8 बजे मां पहाड़ी काली के रूप में नगर भ्रमण पर निकलीं, जिसमें एम. नीला ने मुख्य डलिया उठाई। खड़गपुर से आए दो नर्तकों ने काली वेश में भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब चार घंटे चले इस नगर भ्रमण में श्रद्धालुओं ने माता के चरण पखार कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर भ्रमण में उमड़ी आस्था, हल्दी-नीम जल से पखारे गए मां के चरण

पहाड़ी पूजा महोत्सव के तहत नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने हल्दी और नीम पत्तों के जल से मां के चरण पखार कर आशीर्वाद लिया। प्रतिदिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जा रही है और हल्दी से उनके विविध स्वरूप तैयार किए गए। इसके बाद मां को फूलों से सजाकर भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। महिलाओं ने अपने बच्चों की सुरक्षा की कामना के साथ मां के चरणों में आंचल बिछाया। पूजा में कुणाल सारंगी, जम्बो अखाड़ा भालूबासा के बंटी सिंह, एडिएल सोसाइटी और बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

लोको कॉलोनी में मेले जैसा माहौल, रोशनी और झूलों से बढ़ी रौनक

लोको कॉलोनी में इन दिनों मेले जैसा उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाकर रोशन किया गया है, जिससे रात के समय इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और परिवार के साथ लोग मेले का आनंद लेते नजर आते हैं। खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र की रौनक और बढ़ गई है।

Read Also: Jamshedpur News : पीएम आवास के फ्लैट नहीं मिलने पर लाभार्थियों का 6 मई को खुद गृहप्रवेश पूजा करने का ऐलान, अधिकारियों में हड़कंप

Related Articles

Leave a Comment