Home » Jamshedpur News : पीएम आवास के फ्लैट नहीं मिलने पर लाभार्थियों का 6 मई को खुद गृहप्रवेश पूजा करने का ऐलान, अधिकारियों में हड़कंप

Jamshedpur News : पीएम आवास के फ्लैट नहीं मिलने पर लाभार्थियों का 6 मई को खुद गृहप्रवेश पूजा करने का ऐलान, अधिकारियों में हड़कंप

Jamshedpur News : एक साथ दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ बैंक की ईएमआई लगातार कट रही है, तो दूसरी ओर किराए के मकान में रहने की मजबूरी के कारण हर महीने किराया भी देना पड़ रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
PM Awas Beneficiaries Protest in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों को लेकर लाभार्थियों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। 200 से अधिक लोगों ने 6 मई को अपने-अपने फ्लैट में गृहप्रवेश पूजा करने का खुद ही ऐलान कर दिया है। लंबे समय से चाबी मिलने का इंतजार कर रहे इन लोगों ने बैंक से कर्ज लेकर पूरी रकम जमा कर दी है, लेकिन अब तक उन्हें अपने घर का कब्जा नहीं मिल पाया है।

रविवार को ये सभी लाभार्थी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पहुंचे और अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि वे एक साथ दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ बैंक की ईएमआई लगातार कट रही है, तो दूसरी ओर किराए के मकान में रहने की मजबूरी के कारण हर महीने किराया भी देना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

लाभार्थियों की बात सुनने के बाद सरयू राय ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिरसानगर में कुल 21 ब्लॉक बनने थे, लेकिन अभी तक सिर्फ दो ही ब्लॉक तैयार हुए हैं। इन दो ब्लॉकों में लोगों को फ्लैट आवंटित भी हो चुके हैं और बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद लोगों को अपने घर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पहले भी जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, विभागीय सचिव और मंत्री से बात की थी। हर बार दो-तीन दिन में समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब एक नई समस्या सामने आई है कि जुडको ने अभी तक तैयार मकानों को जेएनएसी को हैंडओवर ही नहीं किया है।

सरयू राय ने कहा कि लाभार्थियों के अनुसार 6 मई का दिन गृहप्रवेश के लिए शुभ है और वे उसी दिन अपने घर में प्रवेश करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के सामने रखेंगे। साथ ही यह भी प्रयास करेंगे कि सरकार ऑनलाइन उद्घाटन कर जल्द से जल्द लोगों को उनके घरों की चाबी सौंपे।

Read Also: Jamshedpur News : धतकीडीह में बदमाशों ने गामा होटल पर की हवाई फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Comment