Home » Jamshedpur News : धतकीडीह में आज़ाद नगर के बदमाशों ने गामा होटल पर की थी हवाई फायरिंग, दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज की FIR

Jamshedpur News : धतकीडीह में आज़ाद नगर के बदमाशों ने गामा होटल पर की थी हवाई फायरिंग, दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज की FIR

इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
firing in jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में फायरिंग हुई है। मार्केट एरिया कुरैशी मुहल्ले में फायरिंग की इस घटना से धतकीडीह दहल गया। रविवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने यहां गामा होटल के संचालक सरफराज कुरैशी उर्फ गामा को ललकारा और गाली गलौज करने के साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

घटना को मानगो के आजाद नगर इलाके के रहने वाले बदमाशों इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम ने अंजाम दिया है। इमरान आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन का रहने वाला है। महफूज़ भी आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन जाकिर नगर का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को कपाली में छापेमारी कर पकड़ा गया। फायरिंग की घटना रविवार सुबह साढ़े 6 और 7 बजे के बीच की है। बदमाशों ने गामा होटल के संचालक गामा के सामने हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग होते ही इलाके में दहशत फैल गई थी। लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गोली क्यों चली अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Read also Jamshedpur News: धमाकों के बीच ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में डटा रहा जमशेदपुर का कैप्टन, जानें खतरे के बीच से कैसे आए बाहर

Related Articles

Leave a Comment