Home » RANCHI NEWS: सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेले में पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री, देखें क्या कहा

RANCHI NEWS: सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेले में पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री, देखें क्या कहा

वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया था महोत्सव का आयोजन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का समापन रविवार को हो गया। मेला 1 मई से आड्रे हाउस में शुरू हुआ था। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन महोत्सव प्रारंभ हुआ था और आज समापन उत्सव हम मना रहे है। लेकिन कल भी हम उत्सव मनाएंगे। उन्होंने सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन स्थानीय कलाकारों के साथ लोगों के लिए प्रेरणा का मंच बनेगा।

स्वदेशी को जीवन में उतारना होगा

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी मेला में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन पर सांसद को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सचमुच बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। आने वाले समय में एक उदाहरण पेश करेगा। इस आयोजन के जरिये घरेलू उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा और उत्पादों को लोकल बाजार में जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जीवन में उतारना होगा। हम सभी कोशिश करे कि मोटे अनाज का सेवन करें।

पूर्णत स्वदेशी को समर्पित मेला

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 125 स्टॉल लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है जो पूर्णत स्वदेशी को समर्पित था। उन्होंने कहा झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है। तीन दिनों में हजारों लोगों ने सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेले का आनंद लिया।

लोकल प्रोडक्ट की बिक्री

महिलाओं के द्वारा निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट, मडुवा के लड्डू, रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई उत्पाद की लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसी के साथ हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग, ऊन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर भी आकर्षण का केंद्र रही। श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक वयंजनों सहित मोटे अनाज से बने मड़ुवा समोसा,मड़ुवा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट,बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ का लोगों ने स्वाद चखा।

आपरेशन सिंदूर की पेंटिंग प्रदर्शनी

रांची के ईशान सिंह ने तैरने का 10 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। श्री लंका से भारत की धनुष कोटि तक तैरने का रिकॉर्ड बनाने पर उसे समिति द्वारा 1 लाख 1 हजार रुपया का पुरस्कार दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनाई गई 400 पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर के शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारने का कार्य किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 70 से भी ज्यादा स्कूलों और महाविद्यालय के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू भी मौजूद थे।

READ ALSO: http://Ranchi News : जनगणना में सरना धर्म को अलग कोड के रूप में करें शामिल : हेमंत सोरेन

Related Articles

Leave a Comment