Home » Dhanbad News: नेता डॉक्टर समेत 70 सफेद बॉस करते हैं प्रिंस खान की फंडिंग, मेजर के खुलासे के बाद आतंकी कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Dhanbad News: नेता डॉक्टर समेत 70 सफेद बॉस करते हैं प्रिंस खान की फंडिंग, मेजर के खुलासे के बाद आतंकी कड़ियां जोड़ रही पुलिस

पुलिस इन सभी के खिलाफ टेरर फंडिंग के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Gangster Prince Khan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई का दायरा ‘टेरर एंगल’ तक बढ़ा दिया है। जांच एजेंसियां उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़कर उसके पूरे फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

ताजा जांच में 70 से अधिक संदिग्ध सहयोगियों के नाम सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें शहर के कई प्रभावशाली चेहरे, डॉक्टर और कारोबारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी के खिलाफ टेरर फंडिंग के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान विदेश में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए धनबाद सहित झारखंड के कई इलाकों में रंगदारी, फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाली आर्थिक मदद ही उसके गैंग की सबसे बड़ी ताकत है।इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रणनीति तय की है।

पहले फंडिंग पर प्रहार, फिर पूरे गैंग का सफाया। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पैसे की सप्लाई रुकेगी, प्रिंस खान का नेटवर्क अपने आप कमजोर होकर बिखर जाएगा। फिलहाल पुलिस हर कड़ी को खंगाल रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।

Read also http://Jamshedpur News : सिदगोड़ा में हंगामा, ब्लिंकिट दफ्तर में घुसकर युवकों ने की मारपीट, पुलिस से भी धक्का-मुक्की

Related Articles

Leave a Comment