Home » RANCHI NEWS: पेड़ कटाई मामले की सुनवाई, सरकार से हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

RANCHI NEWS: पेड़ कटाई मामले की सुनवाई, सरकार से हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

नामजद आरोपी महाराज सिंह को कर लिया गया है गिरफ्तार

by Vivek Sharma
RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद 168 आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत मिली।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 2020 में झारखंड के कई जिलों में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई से जुड़े मामले पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एडीजी सीआईडी वर्चुअली कोर्ट में उपस्थित हुए और जांच प्रगति की जानकारी दी। सरकार की ओर से बताया गया कि मामले की जांच में तेजी आई है। नामजद आरोपी महाराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मोहाफिज अंसारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिल चुकी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई, जहां सरकार को अगली तारीख पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।

पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने स्वीकार किया था कि मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, रेंजर, वन गार्ड समेत कई वन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है, जिसके कारण जांच में देरी हुई। फिलहाल दो वन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है, जबकि एक अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह मामला पलामू जिले में दर्ज दो प्राथमिकी से जुड़ा है।

Related Articles