Home » Chaibasa News : गोईलकेरा में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक की पहचान का प्रयास जारी

Chaibasa News : गोईलकेरा में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक की पहचान का प्रयास जारी

Jharkhand Hini News :  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है

by Rajeshwar Pandey
body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर गोईलकेरा स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। डुमुरिया गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप ट्रेन के चपेट मे आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डुमुरिया गांव समीप बुजुर्ग रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रेलवे ट्रैक पार करने के लिए कोई अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कस्तूरबा विद्यालय के पास रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए कोई अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं है। इस कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पटरी पार करनी पड़ती है। पहले भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं।
मामले की जांच जारी

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें।

Read Also- Jamshedpur News : हल्दीपोखर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जादूगोड़ा सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

Related Articles