Home » मवेशी लदे 21 ट्रकों के काफिले को पुलिस ने रोका, कागजातों की जांच शुरू, पशु मालिक आए सामने

मवेशी लदे 21 ट्रकों के काफिले को पुलिस ने रोका, कागजातों की जांच शुरू, पशु मालिक आए सामने

by Rakesh Pandey
Hazaribagh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर नईटांड़ के पास जीटी रोड पर शनिवार को सुबह करीब 5 बजे गश्ती के दौरान पुलिस ने कतार से गुजर रहे 21 ट्रकों को रोककर जांच शुरू की। बताया गया कि सभी वाहनों में गोवंशीय पशु लदे हैं। ट्रकों के आगे और पीछे Animal Carrier के बैनर लगे थे। बरही के थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के क्रम में पशुओं के सुरक्षित रखरखाव के लिए बरकट्ठा थाना की पुलिस के सहयोग से फिलहाल उन्हें घंगरी में उतारकर रखा जा रहा है। पुलिस पशु व परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी सत्यापित कर रही है कि पशु दुधारू हैं या अवैध तरीके से ले गोकशी के लिए जा रहे थे।

इधर, पशु मालिकों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार के काराकाट मवेशी मेला से बंगाल के विभिन्न खटालों के लिए पशु ले जा रहे हैं। उनके अनुसार, 20 ट्रकों में भैंस व उनके बच्चे तथा एक ट्रक में गाय व उनके बछड़े हैं। उनके पास मेला से खरीद के कागजात, टैक्स जमा करने के प्रमाण और परिवहन संबंधी दस्तावेज हैं। पशु मालिकों के साथ एक महिला अधिवक्ता भी कार से चल रही हैं, जो प्रशासन को आवश्यक कानूनी जानकारी दे रही है, हालांकि जिसे महिला अधिवक्ता बताया जा रहा है, वह पत्रकारों को बयान देने से मना कर रही है। वहीं पुलिस ने बरही प्रखंड के पशुपालन विभाग के कर्मी को भी जांच के लिए बुलाया है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मवेशियों से लदे 21 ट्रकों का काफिला रोके जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read Also: Hazaribagh News: हजारीबाग में एनटीपीसी की कोयला गाड़ी ने ली बुजुर्ग की जान, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Related Articles