जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीनेट की 6वीं बैठक से संबंधित प्रस्तावों के आधार पर सीनेट चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह निर्णय 5 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में लिया गया, जो विश्वविद्यालय द्वारा 22 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन के तहत लागू किया गया है। संशोधित कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना बताया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सीनेट चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे तक की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 16 जनवरी 2026 को अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
मतदान की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होगी। इसी दिन सेक्शन (18) को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के लिए मतगणना दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, सेक्शन (18) के अंतर्गत डाले गए मतों की गणना 24 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय में दोपहर 1 बजे से की जाएगी। नवनिर्वाचित सीनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 27 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचना में सूचीबद्ध महाविद्यालय सीनेट चुनाव प्रक्रिया में अपने-अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से भाग लेंगे। साथ ही सभी संबंधित महाविद्यालयों, मतदाताओं और उम्मीदवारों से निर्धारित कार्यक्रम एवं निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।
प्रतिनिधि महाविद्यालयों की संख्या बढ़ी
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में सीनेट चुनाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। यह निर्णय 5 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में पारित प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है। 22 दिसंबर को जारी विश्वविद्यालय की पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए कुलपति द्वारा जेएसयू अधिनियम 2000 (संशोधित) की धारा 18(16)(ए) के तहत प्रतिनिधि महाविद्यालयों की संशोधित व अद्यतन सूची जारी की गई है। इसके तहत अब महाविद्यालयों की संख्या 11 हो गई है। जबकि, पहले यह संख्या 10 थी।
प्रतिनिधि महाविद्यालयों की सूची इस प्रकार है
- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज, जमशेदपुर
- जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर
- महिला कॉलेज, चाईबासा
- केएस कॉलेज, सरायकेला
- जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
- एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर
- एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर
- सिंहभूम कॉलेज, चांडिल
- टाटा कॉलेज, चाईबासा
- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
- ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस, जमशेदपुर
Read Also: RANCHI SCHOOL NEWS: शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, 2 दिन और बंद रहेंगे स्कूल

